---Advertisement---

भाजपा सरकार अपनी गलतियों पर माफी नहीं मांगती, उसे जनता के लिए उपहार बताती है : कांग्रेस

By
On:
Follow Us

इटारसी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय ने आज एक बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा की मोदी सरकार अपनी गलतियों पर भूल सुधार करने के बाद माफी मांगने की बजाय उसे जनता के लिए एक उपहार के रूप में प्रस्तुत करती है। उन्होंने हाल ही में किए गए जीएसटी सुधारों को नेता विपक्ष राहुल गांधी के प्रयासों का नतीजा बताया।

उपाध्याय ने आरोप लगाया कि 2017 में जल्दबाजी में लागू किए गए वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) ने पिछले आठ वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था, उद्योग जगत और आम नागरिकों को काफी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक लगभग 900 संशोधन किए जा चुके हैं, जो यह साबित करता है कि सरकार इसे ठीक से लागू करने में विफल रही।

कांग्रेस नेता ने बताया कि कांग्रेस द्वारा तैयार किए मूल जीएसटी ढांचे में केवल दो स्लैब थे, जबकि भाजपा सरकार ने इसे पांच स्लैब में बांटकर जटिल बना दिया था। उन्होंने कहा कि इसी अन्यायपूर्ण व्यवस्था को राहुल गांधी ने ‘गब्बर सिंह टैक्स’ कहा था।

राजकुमार उपाध्याय ने भाजपा सरकार से पिछले आठ वर्षों में पेनाल्टी और लेट फीस के नाम पर वसूले गए करोड़ों रुपये का हिसाब देने और छोटे व्यापारियों के लिए एक राहत पैकेज की घोषणा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए जनता से माफी मांगनी

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.