होशंगाबाद। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से 6 जुलाई जन्म जयंती तक चलने वाले पौधरोपण पखवाड़े के तहत सोमवार को भाजपा नगर मंडल ने नर्मदा महाविद्यालय परिसर में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) के नेतृत्व में पौधरोपण किया।
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, जिला सह कार्यालय मंत्री चरणजीत सिंह, उपाध्यक्ष अर्पित मालवीय, नगरमंत्री मनीष परदेशी, राहुल पटवा, प्रशांत तिवारी, प्रदीप यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा नगर मंडल ने किया पौधरोपण

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









