भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनायी वाल्मिकी जयंती

Post by: Rohit Nage

BJP Scheduled Caste Morcha celebrated Valmiki Jayanti

इटारसी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला नर्मदापुरम ने आज भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयंती वाल्मीकि बस्ती मालवीयगंज में मनाई। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री सभापति एवं वाल्मिक जयंती जिला प्रभारी मनजीत कलोशिया ने बताया भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल अर्पण कर पूजन अर्चन कर जयंती का कार्यक्रम किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश मैना, भाजपा जिला आईटी सेल प्रभारी अभिषेक तिवारी, अनुसूचित जाति मोर्चा पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष पार्षद जिमी कैथवास, अनुसूचित जाति मोर्चा इटारसी मंडल अध्यक्ष आनंद उटवार, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शेंकी चुटीले, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री विनोद लोंगरे, वाल्मीकि समाज उप पटेल रमेश मोहरिया, उप जमादार पुनीत गौहर, सुरेश धूरिया, पार्षद प्रतिनिधि हन्नु बंजारा, करण बरगले एवं मोर्चे अन्य कार्यकर्ता वाल्मिक समाज के सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!