इटारसी। जिले में कुशाभाउ ठाकरे (Kushabhau Thackeray)की जन्म शताब्दी वर्ष पर प्रारंभ हुई बूथ विस्तारक योजना का शुभारंभ हुआ। जिले के जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने नियत बूथ पर जाकर एक विस्तारक कार्यकर्ता के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन किया।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम संभाग (Narmadapuram Division) प्रभारी पंकज जोशी (Pankaj Joshi) ने इटारसी मंडल (Itarsi Mandal) के शक्ति केन्द्र क्रमांक 1 के वार्ड 11 के बूथ क्रमांक 230 पर भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना (Mukesh Chandra Maina), उमेश पटेल (Umesh Patel), संदेश पुरोहित़(Sandesh Purohit), विश्वनाथ सिंघल (Vishwanath Singhal), राजा तिवारी (Raja Tiwari), दीपक अग्रवाल (Deepak Agarwal), नगर मंडल अध्यक्ष, महामंत्री राहुल चौरे (Rahul Choure) के साथ पहुंचे और एक विस्तारक के रूप में संगठनात्मक कार्यों की रूप रेखा बनाई।
भाजपा के जिले के समस्त पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मंडल प्रभारी एवं अनेक कार्यकर्ता बूथ विस्तारक के रूप में अपने-अपने बूथों पर आईटी कार्यकर्ता के साथ पहुंचे और बूथ की समिति एवं अन्य संगठनात्मक जानकारियां डिजीटल (Digital) रूप से संगठन एप्प में दर्ज कराई। 20 जनवरी से प्रारंभ हुआ यह बूथ विस्तारक अभियान 30 जनवरी तक निरन्तर चलेगा जिसमें जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता एक बूथ विस्तारक के रूप में बूथ पर समयदान कर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
शक्ति केन्द्र क्रमांक 1 से बूथ विस्तारक योजना शुरु


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
