इटारसी। सोमवार को चार घंटे बूढ़ी माता फीडर (Budhi Mata Feedar) बंद रहेगा। इस दौरान इस फीडर से जड़े क्षेत्रों में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा।
बिजली विभाग (Electricity Department) के प्रबंधक डेलन पटेल (Manager Delon Patel) ने बताया कि 9 नवंबर, सोमवार को 33 केवी बूढ़ी माता फीडर बंद रहेगा। इसमें न्यास सब स्टेशन, एलकेजी सब स्टेशन, बूढ़ी माता सब स्टेशन प्रभावित रहेंगे। इन सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 33 केवी के मेंटेनेंस के कारण शासकीय अस्पताल वाला क्षेत्र भी बंद रहेगा।
सोमवार को 4 घंटे बंद रहेगा बूढ़ी माता फीडर

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







