- – सांसद, विधायक और नपाध्यक्ष ने बांटे पट्टे
- – पट्टे पाकर खुश हुए वार्डवासी, माना आभार
नर्मदापुरम। सुशासन सप्ताह और मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में वार्ड बार लगाए जा रहे शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान के साथ ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभाविंत किया जा रहा है। वार्ड 10 में लगे शिविर में पट्टों का वितरित किया। वार्ड पार्षद दौलत यादव ने बताया कि मंगलवार को वार्ड 10 मालाखेड़ी में लगे शिविर में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के मुख्यातिथ्य में मालाखेड़ी के 35 निवासियों को पट्टे वितरित किए।
पट्टे पाकर वार्डवासी बेहद खुश हुए और उन्होंने अतिथियों सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार माना। इससे पूर्व वार्ड पार्षद ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया। शिविर में राजस्व सभापति निर्मला हंस राय, प्रेमा पंकज पांडे, रेखा यादव, पूर्व पार्षद महेश बाबरिया, ज्योति डेहरिया, विष्णु मालवीय, नपा राजस्व अमला, सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा, संदीप यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
राजस्व टीम के जयंत यादव ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में वार्ड पार्षद दौलत यादव ने समस्त नागरिकों और अतिथिगणों का आभार माना। नपाध्यक्ष नीतू यादव ने नागरिकों से आव्हान किया है कि सुशासन सप्ताह और मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत वार्ड में लगाए जा रहे शिविर में आकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लें। यह शिविर आपके लिए ही आयोजित किए जा रहे हैं।









