हॉकी में भारत के कांस्य जीतने पर इटारसी और विवेक के गांव चांदौन में जश्र

Rohit Nage

Updated on:

  • ढोल-ढमाकों के साथ जमकर नृत्य किया हॉकी प्रेमियों ने
  • आतिशबाजी करके मिठाई बांटकर मनायी जीत की खुशियां
  • डीएचए आफिस से जयस्तंभ चौक तक निकाला विजय जुलूस
  • ग्राम चांदौन में विवेक सागर के घर खुशियां, गांव में मना जश्र

इटारसी। पेरिस ओलिंपिक (Paris Olympics) में भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) की जीत की खुशियां आज चरम पर रही। न सिर्फ इटारसी (Itarsi), नर्मदापुरम (Narmadapuram) बल्कि विवेक सागर ( Vivek Sagar) के गांव चांदौन (Chandaun) में भी विवेक के घर जश्न का माहौल रहा। विवेक के घर हॉकी प्रेमियों ने कांस्य के लिए खेला गया मैच देखा बल्कि जीत के बार भारत माता की जय का जयघोष किया और ढोल की थाप पर जमकर नाचे। युवक-युवतियों ने विवेक के घर जश्न मनाया, खुशी में मिठाई बांटी गयी। विवेक के पिता रोहित सागर प्रसाद (Rohit Sagar Prasad), भाई विद्यासागर (Vidyasagar) और मां कमलादेवी (Kamaladevi) के चेहरे आज खुशी से चमक रहे थे। सभी को भरोसा था कि भारत बिना पदक के नहीं लौटेगा।

मां पहुंची मंदिर में पूजा करने

शिवनगर चांदौन में विवेक सागर प्रसाद के घर जश्र मनाने के बाद विवेक सागर प्रसाद (Vivek Sagar Prasad) की मां कमलादेवी ईश्वर को धन्यवाद करने मंदिर पहुंची और पूजा-अर्चना की। बहन पूजा की खुशी का ठिकाना नहीं है। भाई विद्यासागर ने बताया कि विवेक को वीडियो कॉल किया था। शोर बहुत था, बात नहीं हो सकी, केवल वीडियो कॉल पर खुशियां शेयर कीं, रात में बात हो सकेगी।

इटारसी में मना जश्न

इटारसी (Itarsi) में जिला हॉकी संघ (District Hockey Association) के आफिस से हॉकी खिलाड़ी ढोल की थाप पर नाचते हुए खेल चौराहा पहुंचे। यहां जमकर नाचे और आतिशबाजी की गई। इसके बाद यहीं से जुलूस की शक्ल में नाचते हुए विश्राम गृह, आरएमएस आफिस के सामने से जयस्तंभ चौक पहुंचे जहां जमकर नृत्य किया, आतिशबाजी की और मिठाई बांटी गई।

इस अवसर पर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष प्रशांत जैन, कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी, जयराज सिंह भानू, सचिव कन्हैया गुरयानी, कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंघ सैनी, उपाध्यक्ष डॉ. ताविश अरोरा, राहुल चौरे, सन्नी छाबड़ा, राजू हरदुआ, मयंक जेम्स, गरीबा उस्ताद, रमाकांत कौल, सनी सेन, परमीत सिंघ, बल्लू भाटिया, कुलभूषण मिश्रा, इदरीश खान, सुनील बतरा, निशांत अगस्टीन, राजेश पंडित, रितेश श्रीवास, राजेश पटवा, आरिफ खान, साजिद मलिक, अजीत सिंह राजपूत, गोलू चेलानी सहित अनेक खिलाड़ी मौजूद रहे। सभी ने एकदूसरे को जीत की बधाई दी और मिठाई खिलायी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!