---Advertisement---

नगर को तकनीकी कॉलेज की आवश्यकता: पूर्व शिक्षा सचिव श्री दुबे

By
On:
Follow Us

साहित्य अलंकरण सम्मान (Sahitya Alankaran Samman)से नवाजे गए कवि गिरी मोहन गुरु

कवियों ने पढ़ी अपनी रचनाएं

सोहागपुर। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने का संकल्प लें। नगर को तकनीकी कॉलेज की आवश्यकता है। जिससे बच्चे आगे बढ़ सके और आत्मनिर्भर बनें। उक्त बात सेवानिवृत्त शिक्षा सचिव एवं राष्ट्रभाषा समिति के अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद दुबे ने शिक्षाविद डॉक्टर अरविंद सिंह चौहान साहित्य अलंकरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय में सोमवार को डॉक्टर अरविंद सिंह चौहान (Dr Arvind Singh Chauhan) के जन्म उत्सव पर प्रतिभाओं का सम्मान किया गया था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार गिरी मोहन गुरु ने की । मंच पर शिक्षा समिति के अध्यक्ष पंडित मनमोहन मुद्गल, शासी निकाय अध्यक्ष कैलाश पालीवाल, साहित्यकार सुरेश पटवा, कन्नूलाल अग्रवाल, गोपाल राठी, प्राचार्य डॉ एन के नीखरा , सचिव हमीर सिंह चंदेल साहित्य परिषद अध्यक्ष राजेंद्र सहरिया अभिलाष सिंह चंदेल मौजूद थे। मंचीय कायर्क्रम माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके साथ ही शिक्षाविद डॉ अरविंद सिंह चौहान की प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया।

साहित्य अलंकरण सम्मान से नवाजे गए कवि गिरी मोहन गुरु

स्वर्गीय शिक्षाविद डॉ चौहान के नाम पर होशंगाबाद जिले के वरिष्ठ साहित्यकार गिरी मोहन गुरु को शिक्षा समिति एवं महाविद्यालय परिवार ने साहित्य अलंकरण सम्मान 2021 प्रदान किया। इसी के साथ महाविद्यालय की स्नातक कक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अनीता पटेल, सोमालया खान, रोशनी पटेल एवं अब्दुल कलाम खान को मंच से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश शुक्ला ने किया। मंच से पूर्व आईएएस सुखदेव प्रसाद दुबे का अभिनंदन किया गया।

इन कवियों ने पढ़ी अपनी रचनाएं 
शिक्षाविद डॉ अरविंद सिंह चौहान के जन्म उत्सव के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें रमेश तिवारी दमोह ,ओम प्रकाश यादव देवास, प्रमिला किरण इटारसी, सुरेश पटवा भोपाल एवं गिरी मोहन गुरु होशंगाबाद , नारायण श्रीवास्तव करेली के साथ ही स्थानीय कवि पंडित राजेंद्र सहरिया प्रबुद्ध दुबे, शैलेंद्र शर्मा, सौरभ सोनी, अभिषेक चौहान, रवि नागेश, संजय दीक्षित, जीवन दुबे, राजेश शुक्ला, अमित बिल्लोरे, आदि ने विभिन्न विषयों पर कविता पाठ किया। कवि सम्मेलन का संचालन अमित बिल्लोरे अमृत ने किया इस कार्यक्रम में शेरखान अधिवक्ता, भानु प्रकाश तिवारी, पूर्व नप अध्यक्ष संतोष मालवीय , शालिगराम सूर्यवंशी सैयद हामिद अली डॉ राधेश्याम रघुवंशी, अश्विनी सरोज अभिनव पालीवाल के साथ ही कालेज स्टाफ के सदस्य , गणमान्य नागरिक डॉ चौहान के पारिवारिक सदस्य एवं महिलाएं मौजूद थी। कार्यक्रम के अंत में सभी कवियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.