इटारसी। नगर पालिका (Nagarpalika) द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सफाई कार्य कराए जा रहे हैं। स्वयं मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले (Hemeshwari Patle, CMO) हर रोज मौके पर जाकर कार्यों का निरीक्षण कर रही हैं।
आज भी पुराना बस स्टैंड, मटन मार्केट, मछली बाजार क्षेत्र में नगर पालिका का सफाई अमले ने सुबह से सफाई की। इस दौरान सीएमओ हेमेश्वरी पटले के साथ ही सेनेट्री इंस्पेक्टर आरके तिवारी (Sanitary Inspector RK Tiwari) ने मौके पर जाकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया। सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने नागरिकों से निवेदन किया है कि नगर पालिका स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में शहर को सफाई में अव्वल लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, आप लोग इसमें सहयोग करें और कचरा निर्धारित स्थल पर डालें या आपके यहां आने वाले कचरा वाहन में दें। सड़क पर या सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फैककर गंदगी न फैलाएं।
सीएमओ ने किया सफाई कार्य का निरीक्षण

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







