इटारसी। जिले में बेहतर रणनीति और ठोस व्यवस्थाओं के साथ किसानों से समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी कार्य सुव्यवस्थित रूप से जारी है। कलेक्टर धनंजय सिंह (Collector Dhananjay Singh) द्वारा मूंग उपार्जन की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार 30 जून को कलेक्टर श्री सिंह ने मूंग खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने होशंगाबाद के ग्राम सावलखेड़ा एवं तहसील डोलरिया के ग्राम मिसरोद स्थित गोदाम स्तरीय केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम एवं उपार्जन संबंधी अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्रों पर किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उनकी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। शासन के निर्देशानुसार खरीदी के लिए एसएमएस प्रेषित करने में लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाए।
मानक गुणवत्ता की मूंग खरीदी जाए
कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों (procurement centers) पर विक्रय के लिए आई मूंग उपज की उपकरण से मानक गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि केंद्रों पर मानक गुणवत्ता की ही मूंग खरीदी जाए। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित मूंग के निर्धारित एफ ए क्यू मानक स्तर से किसानों को जागरूक करने तथा केंद्रों पर डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने खरीदी गई उपज की दोबारा समक्ष में तौल करवाई और तौल मात्रा की जांच भी की।
व्यवस्थाओं से प्रसन्न है किसान
उपज विक्रय के लिए आए किसानों से कलेक्टर ने रूबरू चर्चा की एवं उनकी उपज एवं केंद्रों पर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। ग्राम सावलखेड़ा के किसान अर्जुन सिंह रघुवंशी ने बताया कि खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं बहुत अच्छी है। मूंग खरीदी कार्य से वे और साथी किसान बहुत खुश हैं।
जिले में केंद्रों पर मूंग खरीदी कार्य तेजी से जारी
जिले में समर्थन मूल्य (support price) पर 15 जून से प्रारंभ हुए मूंग खरीदी कार्य 90 दिन तक किया जाएगा। किसानों की सुविधाओं का ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 1 -1 केंद्रों की व्यवस्थित मैपिंग की गई हैं। मूंग खरीदी के लिए न 70 केंद्र निर्धारित किए गए हैं जिन पर खरीदी कार सुव्यवस्थित एवं तेजी से जारी हैं। आज दिनांक तक जिले में 1596 किसानो से 32573 क्विंटल खरीदी की जा चुकी है।
खरीदी केंद्रों पर किए पुख्ता इंतजाम
जिल में योजनाबद्ध तरीके से खरीदी कार्य संचालित किया जा रहा है। बरसात का मौसम को ध्यान में रखते हुए किसानों की सहूलियत एवं उपज की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम केंद्रों पर किए गए हैं। केंद्रों पर बारदानों, कंप्यूटर्स , तौल कांटों आदि लॉजिस्टिक्स की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की हैं।
खरीदी कार्य की सघन मॉनिटरिंग
कलेक्टर सिंह द्वारा स्वयं प्रतिदिन मूंग खरीदी कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही हैं। खरीदी कार्य के सघन निगरानी के लिए सभी अनुविभागों में एसडीएम की अध्यक्षता में सब डिविजनल उपार्जन समित गठित (Sub Divisional Procurement Committee) की गई। जिनके द्वारा खरीदी कि नियमित समीक्षा के साथ- साथ खरीदी केंद्रों का सतत भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही किसानों की समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है।