बैतूल। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस (Collector Amanbir Singh Bains) ने शुक्रवार को जिले के रेशम केन्द्र छुरी एवं रेशम धागा निर्माण ईकाई रामपुर का भ्रमण कर यहां रेशम उत्पादन व रेशम धागा निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जिले में बड़े पैमाने पर रेशम उत्पादन की संभावनाओं पर भी अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही कहा कि जिले में रेशम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएं। रेशम उत्पादन से ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को जोड़ा जाए। उक्त केन्द्र प्रदान संस्था के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।
कलेक्टर ने रेशम धागा निर्माण इकाई का अवलोकन किया

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








