इटारसी। राष्ट्रीय कला एवं काव्य मंच के तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवसके अवसर पर हास्य व्यंग्य के रंग : कविता के संग कार्यक्रम का आयोजन ईश्वर रेस्टॉरेंट में 7 अप्रैल को शाम 5 बजे से होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आर दयाल रहेंगे तथा अध्यक्षता नवगीतकार डॉ. विनोद निगम करेंगे। विशेष अतिथि पार्षद श्रीमती कीर्ति दुबे रहेंगी। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. हरिओम दीक्षित चैतन्य, गुलाब भूम्मरकर, विनोद कुशवाह, चंद्रेश मालवीय, अनुराग दीवान, डॉ. सतीश समी, मदन तन्हाई, राजेश दुबे, बृजमोहन सोलंकी, मो.आफाक, आशीष दुबे बबलू, स्वर्णलता छेनिया, मनोरमा पांडेय ने साहित्य प्रेमियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।