---Advertisement---

वनाधिकार पट्टा दिलाने के नाम पर हजारों रुपए ऐंठने की शिकायत, एसडीओ कर रहे जांच

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। वन विभाग (Forest Department) के बीटगार्ड विकास कैथवास (Vikas Kaithawas) के खिलाफ ग्रामीणों से पैसे लेकर वन अधिकार के पट्टे दिलाने की शिकायत की जांच एसडीओ वन (SDO Forest) कर रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद विधायक सिवनी मालवा प्रेमशंकर वर्मा (Premshankar Verma) ने एसडीओ वन को जांच के लिए पत्र लिखकर उक्त बीटगार्ड के खिलाफ कार्रवाई को कहा था।

ग्राम पुराना चीचा के संतराम (Santram) पिता रामचंदन कोरकू (Ramchandan Korku) ने 60 हजार, संतोष (Santosh ) कलमे रामचंदन कोरकू से 55 हजार, रामसिंह दर्सिमा (Ramsingh Darsima) पिता शिवदीप कोरकू (Shivdeep Korku) से 50 हजार, प्रकाश कलमे (Prakash Kalme) पिता बलीराम कोरकू (Baliram Korku) से 60 हजार, राजेश काजले (Rajesh Kajle) पिता मन्नूलाल कोरकू (Mannulal Korku) से 60 हजार रुपए लेने की शिकायत की गई है। इन सभी आदिवासियों को पांच-पांच एकड़ भूमि का वनाधिकार पट्टा दिलाने के एवज में ये रुपए लेना बताया जा रहा है। न तो अभी तक कोई भूमि मिली है और ना ही पट्टा।

जब भी पट्टा या भूमि की बात करते हैं तो इधर-उधर की बात करके मकान भी तुड़वाने की धमकी दी जाती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो वे न्यायालय की शरण लेंगे, क्योंकि उनके पास पैसे देने की पर्याप्त सबूत हैं। विधायक प्रेमशंकर वर्मा को ग्रामीणों ने शिकायत की जिस पर विधायक ने एसडीओ को पत्र लिखा है। एसडीओ वन मान सिंह मरावी (SDO Forest Man Singh Maravi) का कहना है कि शिकायत पर मामले की जांच चल रही है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.