इटारसी। 19 सितंबर को होने वाली ‘किसान खेत न्याय यात्रा’ और तुलसी चौक पर आयोजित होने वाली आम सभा की तैयारियों को लेकर आज जिला कांग्रेस और नगर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। यह यात्रा किसानों की समस्याओं को उजागर करने और उनके प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाने के लिए निकाली जा रही है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे और नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान, सभी ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, मंच सज्जा और भीड़ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की।
बैठक में उपस्थित प्रमुख कांग्रेस नेताओं में ओम सेन, नंदू वर्मा, धर्मेंद्र मालवीय, अजय मिश्रा टप्पू, जिला कांग्रेस प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी अनिल रैकवार, अनूप गांचले, प्रतीक मालवीय, सोम दुबे, गोल्डी बेस, विक्की तिवारी, संतोष बामने और राहुल वर्मा शामिल थे। प्रवक्ता अनिल रैकवार ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस कार्यक्रम को सफल बनाने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जुटाएं।









