---Advertisement---

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

By
On:
Follow Us

इटारसी। नगर कांग्रेस कमेटी (city congress committee) के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Former Prime Minister Rajiv Gandhi) की जयंती पर उन्हें याद किया। इस अवसर पर पूर्व उप मंत्री मध्यप्रदेश शासन विजय दुबे काकू भाई (Former Deputy Minister of Madhya Pradesh Government Vijay Dubey Kaku Bhai) ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी थे। युवाओं के प्रति उनकी सकारात्मक सोच के चलते उन्होंने युवाओं की भागीदारी को राजनीति व अन्य व्यवसायिक व सामाजिक स्तर पर पुख्ता किया देश के युवाओं को तकनीकी शिक्षा में आगे लाकर देश विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की ज्वलंत समस्याओं असम में उल्फा व पंजाब में आतंकवाद पर असम गण परिषद व लोंगोवाल समझौता व बातचीत कर सुलझाया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर (City Congress President Pankaj Rathore) ने कहा कि 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी की महत्त्वपूर्ण उपलब्धियों के कारण उन्हें याद किया जाता रहेगा। 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार, कंप्यूटर क्रांति, सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज, नवोदय विद्यालय, सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार जैसे कई अहम फैसले ले कर रोजगार के नए अवसर स्थापित किए जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस गुफरान अंसारी ने कहा कि देश का भविष्य मजबूत युवाओं के कंधे पर होता है। राजीव गांधी ने शिक्षा व रोजगार, सूचना प्रौद्योगिकी पर काम कर देश विदेश में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनाए।
इस अवसर पर अभय दुबे, संतोष गुरयानी, राहुल दुबे, मुकेश पिंकी शर्मा, अतुल तिवारी, रामशंकर सोनकर, शेख रफीक पक्कू भाई, पूर्व पार्षद राजेश घारू, आशीष पांडे, रवि अग्रवाल, अभिषेक साहू, विजय अग्रवाल, नीरज राठौर सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.