इटारसी। 19 तारीख को तुलसी चौक पर होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़Ó आमसभा की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी आमसभा की रणनीति और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा, चंद्रगोपाल मलैया, रामगोपाल मलैया, मोहन झलिया और नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी आमसभा को सफल बनाना और जनता के बीच ‘वोट चोर गद्दी छोड़Ó के संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाना था।
बैठक में वरिष्ठ पार्षद धर्मदास मिहानी, सीमा भदौरिया, नारायण ठाकुर, गजानन तिवारी, कन्हैया गोस्वामी, नंदू वर्मा, धर्मेंद्र मालवीय, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, दिलीप गोस्वामी, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, परमजीत सिंघ लाली सलूजा, राहुल दुबे, आकाश कुशराम, डीके मासाब, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेहा चावरे, अजय मिश्रा टप्पू, अंटू भाटिया, एनएस चौहान, हरीश अग्रवाल, अजय अहिरवाल, शेख रमजान, दीपक धर, राम शंकर सोनकर, सोनू बकोरिया, नवल पटेल, चंदू दुबे, विकास जैन, रवि अग्रवाल, दीपक बनोरिया, पवन बोरा, दयाल लालवानी, सतीश पाराशर, मुन्ना सिद्दीकी, अमल सरकार, सोम दुबे, गौरव चौधरी, संतोष बामने, टोमू तिवारी और मयंक कलोशिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









