रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

 कांग्रेस ने बताया, पांच वचनों को लेकर जनता के बीच जाएंगे

– विधानसभा चुनावों के पूर्व नगर कांग्रेस की पत्रकार वार्ता

इटारसी। इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Congress former Chief Minister Kamal Nath) के पांच वचनों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

इनमें नारी सम्मान योजना, सौ यूनिट तक बिजली बिल माफ, दो सौ यूनिट तक हाफ, ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने, पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर और किसानों की कर्जमाफी। यह जानकारी आज यहां नगर कांग्रेस कमेटी ने श्री प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

पत्रकार वार्ता में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मयूर जैसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम गांधी, नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती रफतजहां सिद्दीकी, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नसीम बानो, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौम्य दुबे, हिमांशु बाबू अग्रवाल, अर्जुन भोला, पूर्व पार्षद नीलेश मालोनिया, गोल्डी चौधरी, प्रतीक मालवीय, पूर्व पार्षद इरशाद अहमद सिद्दीकी व अन्य कांग्रेसी भी मौजूद रहे।

पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती गांधी ने कहा कि कांग्रेस की नारी सम्मान योजना भाजपा की लाड़ली बहना योजना से बहुत बेहतर है। इसमें महिलाओं के खाते में 15 सौ रुपए आएंगे और इसी तरह से पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। यानी गृहणियों को 2 हजार रुपए का फायदा कांग्रेस अपनी सरकार बनने पर देगी।

हिमांशु बाबू अग्रवाल ने नारी सम्मान योजना और लाडली बहना योजना का फर्क बताते हुए कहा कि नारी सम्मान योजना हर लिहाज से बेहतर है।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जैसवाल ने कहा कि लाडली बहना योजना में महिलाओं को 23 वर्ष की आयु से 60 वर्ष की आयु वाली विवाहित, परित्यकता या विधवा महिला को लाभ देने की बात है, जबकि नारी सम्मान योजना में 18 वर्ष से महिलाओं को लाभ मिलेगा।

इस तरह से कांग्रेस भाजपा की योजना के मुकाबले 50 लाख अधिक महिलाओं को लाभ देगी। नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष रफतजहां सिद्दकी ने कहा कि लाडली बहना योजना में कई खामियां हैं, उसमें कई ऐसे लोगों का नाम सूचीबद्ध है, जिनकी आर्थिक स्थिति बेहतर है और उनको रुपयों की कोई आवश्यकता ही नहीं है। इसके अलावा भी भाजपा की योजना में बहुत कमियां हैं। 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News