---Advertisement---

जिले में बढ़ते सायबर अपराधों पर नियंत्रण हेतु सायबर सेल पुनर्गठित

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। जिले में बढ़ते सायबर अपराधों की रोकथाम एवं समयबद्ध कार्रवाई के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा (भापुसे) के दिशा-निर्देशन में सायबर सेल का पुनर्गठन किया जा रहा है। इस क्रम में, सायबर शाखा में कार्य करने के इच्छुक अधिकारी/कर्मचारियों की चयन परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें आरक्षक प्रशांत राजपूत ने प्रथम स्थान, आरक्षक अंकित धनगर ने द्वितीय स्थान एवं आरक्षक रोहित गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

चयनित कुल 10 प्रतिभागी आरक्षक प्रशांत राजपूत, अंकित धनगर, रोहित गुर्जर, सागर कुशवाहा, सालकराम उइके, चेतन नरवरे, प्रीति सातनकर, भारत धाडसे उपनिरीक्षक अरविंद बेले, धर्मेन्द्र वर्मा सहित उक्त परीक्षा में सम्मिलित कुल 35 प्रतिभागियों तथा पूर्व से सायबर सेल में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी को भी साइबर विशेषज्ञों द्वारा विशेष तकनीकि प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण उपरांत इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सुसज्जित सायबर सेल जिले में ऑनलाइन अपराधों के थानात्मक व तकनीकि निवारण में अहम भूमिका निभाएगा। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम ने सभी चयनित प्रतिभागियों को प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए साथ ही आमजन से भी अपील की है कि वे सायबर अपराधों से सतर्क रहते हुए किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें न ही किसी को ओटीपी बताए एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.