---Advertisement---

स्टेशन-मॉस्टर एसोसिएशन की मांग, तीसरी लाइन पर अतिरिक्त एसएम हो नियुक्त

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन (All India Station Master Association) इकाई ने पश्चिम-मध्य रेलवे (West-Central Railway) के भोपाल (Bhopal) डीआरएम, एडीआरएम समेत तमाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्टेशन माास्टर ने अपनी मांगें रखी। ज्ञापन में तीसरी लाइन के लिए अतिरिक्त एसएस (सैकंड स्टेशन मास्टर), मंडल के कुछ स्टेशनों पर लगने वाली 12 घंटे की ड्यूटी को 8 घंटे किया जाए, स्टेशन कार्यालय तक पहुंचने के लिए अप्रोच रोड, पदोन्नति लिस्ट के आदेश जारी करने और लगातार लगने वाली 7 नाइट ड्यूटी को 4 नाइट ड्यूटी किया जाए जैसी मांगों का ज्ञापन डीआरएम, एडीआरएम, डीओएम, एओएम, एपीओ को सौंपा गया।

मंडल सचिव दिवाकर कुमार (Diwakar Kumar) ने बताया स्टेशन मास्टर का काम बहुत ही जिम्मेदारी का है, संरक्षित संचालन, समयबद्ध से जुड़े हैं। जहां ट्रेन दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, तो दिन प्रतिदिन घटनाएं भी हो रही है, ऐसे में 7 रात की ड्यूटी नहीं हो, 12 घंटे की ड्यूटी भी नहीं हो। बढ़ती ट्रेनों की संख्या के बीच लगातार 7 नाइट ड्यूटी, और 12-12 घंटे ड्यूटी करने से एसएम थक जाते हैं जिससे घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। डीआरएम ने एसोसिएशन को मांगों के निराकरण को लेकर आश्वासन दिया। इस दौरान दिवाकर कुमार, रामेश्वर सिंह, सीएल महोरे, मोहित सरोदे शामिल हुए।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.