इटारसी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन कल 19 जून को सुबह 11:30 बजे श्री प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में किया जाएगा। नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री की जनहितकारी योजनाओं, सुशासन तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाना है, साथ ही विकसित भारत 2047 के संकल्प को सशक्त रूप से दोहराना है।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, वक्ता पीयूष शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी मंडल के वरिष्ठ एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा प्रमुख, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे समय पर उपस्थिति दर्ज कराएं।