स्वामी विवेकानन्द के विचारों की प्रासंगिकता पर परिचर्चा

स्वामी विवेकानन्द के विचारों की प्रासंगिकता पर परिचर्चा

इटारसी। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद जयंती (Swami Vivekananda Jayanti) के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर (Saraswati Shishu Mandir) आर्य नगर इटारसी (Itarsi) में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में स्वामी विवेकानन्द के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता विषय पर उपस्थित विद्वानों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यालय संचालन समिति के सदस्य, सरस्वती शिक्षा समिति द्वारा संचालित तीनों विद्यालय के प्राचार्यों के साथ आचार्य, पूर्व छात्र एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
परिचर्चा में सरस्वती शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी (Abhishek Tiwari), प्राचार्य मुकेश शुक्ला (Mukesh Shukla), नर्मदा प्रसाद मालवीय (Narmada Prasad Malviya), योगेश शुक्ला (Yogesh Shukla), पूर्व छात्र सौरभ दुबे (Saurabh Dubey), कवि गुलाब भूमरकर, आलोक शुक्ल अनूप, राजेश व्यास, विनय चौरे, चंद्रशेखर मिश्रा, ब्रजमोहन सिंह सोलंकी, स्वाति दुबे, सिद्धि सोनी, चंद्र शेखर मिश्रा, श्रेयांक तिवारी, निखिल प्रजापति आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!