विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए मतदाता सूची वितरित की

विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए मतदाता सूची वितरित की

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) प्रदेश उपाध्यक्ष संभागीय प्रभारी पंकज जोशी (Pankaj Joshi), नर्मदापुरम जिला (Narmadapuram District) प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह (Smt. Seema Singh), जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल (Madhav Das Aggarwal), निर्देशन में भाजपा नगर मंडल इटारसी की मतदाता सूची मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह (Joginder Singh) ने समस्त बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बूथ बीएलए को वितरण की। नगर मंडल इटारसी मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रभारी राकेश मालवीय (Rakesh Malviya) को बनाया है।

आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव, 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य, मेरा बूथ सबसे मजबूत में बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बूथ बीएलए एवं समस्त पार्षद एवं भाजपा पदाधिकारी को मतदाता सूची में नाम जोडऩा, कटवाने एवं संशोधन करने का कार्य करना एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, पार्षद कुंदन गौर, प्रभारी राकेश मालवीय, नगर मीडिया प्रभारी गौरव बड़कुर, भाजपा जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मुन्ना उईके, बूथ अध्यक्ष शिवकांत मालवीय, बूथ अध्यक्ष चिंटू आतिश सेन, बूथ अध्यक्ष संदीप तिवारी, रोहित अहिरवार, बूथ अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, ऋषभ चौहान, प्रीतम सिंह ठाकुर, धनराज मालवीय, बूथ अध्यक्ष प्रसून मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!