---Advertisement---

अन्न उत्सव में 408 को पात्रता पर्चियों का वितरण

By
On:
Follow Us

इटारसी। नगरपालिका(Nagarpalika) सभागार में आज गरीब कल्याण सप्ताह(Gareeb Kalyaan Saptaah) के अंर्तगत अन्न उत्सव(Ann Utsav) कार्यक्रम का प्रतीकात्मक आयोजन किया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने सभी 34 वार्डो मेें लाभार्थियों के घर-घर जाकर राशन पर्ची(Ration slip) का वितरण किया। प्रथम चरण में 408 पात्रता पर्चियों का वितरण किया गया है।

यहां नगर पालिका सभागार(Nagarpalika) में मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटने(Hameshri Patle), खाद्य अधिकारी पुष्पराज पाटिल(Food Officer Pushpraj Patil), पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे(Former Municipality President Pankaj Chaure), भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज जैन(BJP city president Neeraj Jain), जयकिशोर चौधरी, राकेश जाधव, राहुल चौरे, संतोष राजवंशी, अभिषेक तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। यहां हुए प्रतीकात्मक कार्यक्रम में करीब एक दर्जन हितग्राहियों को पात्रता पर्ची दी गई, जबकि शेष को घर-घर जाकर वितरण किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना(Annapurna scheme) अंतर्गत आज अन्न उत्सव का आयोजन किया गया था। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय पर आयोजित किया था। जबकि स्थानीय स्तर पर प्रतीकात्मक आयोजन भी हुए। खाद्य अधिकारी पुष्पराज पाटिल ने बताया कि वार्ड पार्षदों के माध्यम से घर-घर पात्रता पर्चियों का वितरण कराया है। पहले चरण में 408 पर्चियों आयी हैं, जिनका वितरण किया है। शेष में अभी सत्यापन का कार्य चल रहा है। सत्यापन के बाद दूसरे चरण में पर्चियों का वितरण होगा।

जारी नहीं हो रही थीं पर्चियां
बता दें कि लंबे समय से पात्रता पर्चियां जारी नहीं हो रही थीं। अब मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत पर्चियां जारी होकर वितरण किया है। इसके अंतर्गत बीपीएल, विधवा पेंशन, विकलांग, केशशिल्पी, हम्माल-तुलावटी, कामकाजी महिलाएं, भूमिहीन कोटवार, हाथठेला चालक जैसी करीब 25 श्रेणियां और जोड़ी हैं।

वन नेशन, वन कार्ड
वर्तमान में उपभोक्ताओं को वन नेशन, वन कार्ड का लाभ भी मिल रहा है। कोई भी उपभोक्ता जो भारत का निवासी है और इन योजनाओं में राशन की पात्रत रखता है, देश में कहीं भी अपने हिस्से का राशन ले सकता है। यदि मप्र का कोई हितग्राही गुजरात में जाकर मजदूरी करने लगेगा तो उसे वहां भी राशन मिलेगा।

नॉमीनेट भी कर सकते हैं
योजना में एक सुविधा नॉमीनेशन की भी दी गई है। इसके अंतर्गत यदि कोई उपभोक्ता बहुत अधिक बुजुर्ग है, या शारीरिक तौर पर राशन दुकान तक जाने में सक्षम नहीं है तो वह अपने किसी रिश्तेदार या किसी अन्य को राशन लाने के लिए नॉमीनेट कर सकता है जो राशन दुकान से उसकी कोटे का राशन लाकर उसे दे सके।

दो प्रकार से हो रहा लाभ
सरकारी योजना में उपभोक्ताओं को दो प्रकार से लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना में उपभोक्ताओं को राशन पहले से ही प्राप्त हो रहा है जिसमें एक रुपए किलो गेहूं, एक रुपए किलो चावल और नमक मिल रहा है। केन्द्र की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में 4 किलो गेहूं, एक किलो चावल मुफ्त दिया जा रहा है।

इनका कहना है….
आज नगर पालिका में प्रतीकात्मक कार्यक्रम का आयोजन करके पात्रता पर्चियों का वितरण किया है। इसके अलावा पार्षदों के सहयोग से घर-घर जाकर भी पात्रता पर्चियों का वितरण किया गया है।
पुष्पराज पाटिल, खाद्य अधिकारी

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.