होशंगाबाद। नेहरू युवा केंद्र होशंगाबाद ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास, थीम पर आधारित देश भक्ति और राष्ट्र निर्माण विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने नेहरू युवा केंद्र (Nehru Yuva Kendra) होशंगाबाद द्वारा जिले के शासकीय होम साइंस गल्र्स पीजी कॉलेज में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सब का प्रयास, थीम पर आधारित देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में डॉ हर्षा चाचाने, प्राध्यापक डॉ नीतू पवई, डॉ रीना मालवीय, एवं दीपक यादव थे। निर्णायक की भूमिका शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा, श्री माखनलाल चतुर्वेदी महाविद्यालय के डॉ बीएस खत्री (एनएसएस जिला संगठक) एवं डॉ श्रुति गोखले प्राध्यापक हिंदी गल्र्स कॉलेज उपस्थित रहे। नेहरू युवा केंद्र के एपीए नीरज तिवारी ने बताया कि प्रथम मां सरस्वती पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पूरे जिले से आए प्रतिभागियों ने अपना भाषण दिया जिसमें युवाओं में देशभक्ति एवं भारत का विकास का उत्साह देखने को मिला। निर्णायक मंडल ने केसला के श्वेतांग चौरे को प्रथम, होशंगाबाद की पलक जैन को द्वितीय एवं पिपरिया की महक कहार को तृतीय विजेता घोषित किया। अतिथियों ने प्रथम पुरस्कार 5000 रुपए, प्रशस्ति एवं ट्रॉफी देकर, द्वितीय दो हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी, तृतीय 1000 रुपए प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
एपीए नीरज तिवारी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। डॉ श्रुति गोखले ने प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु युवाओं को शुभकामनाएं दी। प्रो.डीएस खत्री ने युवाओं से ऐसे कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु का आव्हान किया। डॉ. केजी मिश्र ने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि युवा ही देश को विकसित कर सकता है। कार्यक्रम के विशेष रूप से सहयोगी साहिल तिलोटिया, अर्पिता तिवारी, अंकिता परसाई, सूरज, मनीष, शुभम, आकाश, रेशम, हिमांशु, कंचन, सरस्वती, एवं पूर्व एनबायबी अनिकेत दुबे और राजेश मालवीय उपस्थित रहे। संचालन साहिल तिलोटिया ने एवं आभार प्रदर्शन डॉक्टर हर्षा चचाने ने किया।
भाषण में झलकी देशभक्ति, युवाओं ने दिखाया उत्साह

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








