इटारसी। लायंस भारतभूषण आर गांधी ने स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर रक्तदान किया। सामाजिक सेवा के लिए यह उनका 75 वॉ रक्तदान है।
श्री गांधी ने कहा कि यह रक्तदान का उनका अंतिम अवसर है। रक्तदान से जीवन बचाया जा सकता है और जो लोग रक्तदान कर सकते हैं, वे अवश्य करें। करके देखें मानसिक शांति तो मिलती है, हम किसी को जीवन भी बचा सकते हैं।








