---Advertisement---

डॉ. प्रेषिका सैनी ने अमेरिका में किया इटारसी शहर का नाम रोशन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। न्यास कॉलोनी के पूर्व पार्षद धर्मवीर सैनी एवं लायंस क्लब इटारसी समर्पण की अध्यक्ष राज सैनी की पुत्री डॉ. प्रेषिका सैनी का सिलेक्शन यूएसए की आर्मी में लेफ्टिनेंट (डेंटल ऑफिसर) के पद पर हुआ है। उनकी डेंटल की डिग्री शिकागो यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज से अप्रैल 2025 में कम्पलीट होगी। प्रेषिका सैनी अपने कॉलेज में उच्च अंकों के साथ टॉप पोजिशन बनाए हुए हैं।

डिग्री कम्पलीट होने तक इनको आर्मी से 1000 यूएसडी प्रति माह स्कॉलरशिप मिलेगी। इन्होंने टैगोर स्कूल इटारसी से अपनी हाई स्कूल तक की शिक्षा पूरी की। हायर सैकंड्री तक की शिक्षा उन्होंने सीपीई के केंद्रीय विद्यालय से पूरी की। इसके बाद आरकेडीएफ डेंटल कॉलेज भोपाल से बीडीएस की डिग्री पूर्ण कर अमेरिका चली गयी। वहां शिकागो यूनिवर्सिटी में पहले प्रयास में ही इन्होंने एडमिशन प्राप्त कर लिया तथा यूनिवर्सिटी में प्रथम रैंक के साथ अपनी डिग्री कम्पलीट कर रही हैं। इनकी यह लेफ्टिनेंट के पद पर सिलेक्शन सात देशों के केंडिडेट के बीच से हुई है।

इनके दो बेटे विराज सैनी 12 वर्ष व वरदान सैनी 6 वर्ष के हैं। शादी के 14 वर्ष बाद इन्होंने अपनी पढ़ाई दोबारा शुरू की। इस मुकाम को हासिल करने में उनके पति मोहित सैनी व उनकी सास का बहुत बड़ा योगदान रहा। 27 सितंबर 2024 को डॉ. प्रेषिका सैनी को यूएसए के आर्मी ऑफिसर्स ने शपथ दिलाई। ये शपथ आर्मी रिक्रूट सेंटर शिकागो यूएसए में दिलाई गई।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.