लर्निंग लाइसेंस कैंप में बनाए गए 200 लाइसेंस
सोहागपुर। जिस प्रकार लर्निंग लाइसेंस ( Learning License) जरूरी है उसी प्रकार से हेलमेट लगाकर वाहन चलाना भी जरूरी है। चार पहिया वाहन वालों को सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी चलाना चाहिए। उक्त बात क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेहनगुरिया ने कैंप के दौरान कही। आरटीओ ने यह भी कहा यह लर्निग लाइसेंस केम्प का आयोजन क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह (MLA Thakur Vijaypal Singh) की प्रेरणा से किया है।
स्थानीय पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय में डॉ अरविंद सिंह चौहान सोशल वेलफेयर एवं खेल एकेडमी एवं सोहागपुर शिक्षा समिति सोहागपुर के संयुक्त तत्वावधान में लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित किया गया था। जिसमें 200 महिला पुरुषों के लर्निंग लाइसेंस बनाए गए। लाइसेंस का वितरण शासी निकाय अध्यक्ष कैलाश पालीवाल ,वरिष्ठ भाजपा नेता आकाश रघुवंशी, जिला परिवहन अधिकारी मनोज तेहनगुरिया, शेर खान एडवोकेट अभिलाष सिंह चंदेल भानु प्रकाश तिवारी ,गोपाल माहेश्वरी, हमीर सिंह चंदेल, कॉलेज प्राचार्य डॉ एन के नीखरा के द्वारा मंच से किया गया। इस मौके पर राजेश शुक्ला अश्वनी सरोज अभिनव पालीवाल अभिषेक चौहान हामिद अली, राधेश्याम रघुवंशी, राजेश विश्वकर्मा, अरविंद शर्मा, पूजा पटेल, सौरभ तिवारी, दादूराम कुशवाहा अंकुश जायसवाल नीरज यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।