इटारसी। डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय (DRM Saurabh Bandyopadhyay) ने आज रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिये। उन्होंने स्टेशन की साफ सफाई, स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं सेवाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, खानपान यूनिटों, आरक्षण कार्यालय, बुकिंग कार्यालय, यात्री प्रतीक्षालय, शौचालयों, प्लेटफॉर्मों एवं सर्कुलेटिंग एरिया की सफाई का जायजा लिया।
लॉबी का निरीक्षण के दौरान डीआरएम नें कर्मचारियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं सेवाओं का जायजा लिया। इटारसी डिपो के लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट के लिए नवीनीकृत कार्यालय भवन मुख्य लोको निरीक्षक (मुख्य कर्मीदल नियंत्रक) कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक के साथ अधिकारियों एवं रनिंग स्टाफ ने वृक्षारोपण किया।
डीआरएम ने कहा कि कार्यालय परिसर का वातावरण शुद्ध और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए यहां पर ज्यादा से ज्यादा ग्रीनरी (Greenery) लगाई जाय। इस अवसर पर डीआरएम ने नगद सामूहिक पुरस्कार की घोषणा की। आरआरआई (रुट रिले इंटरलॉकिंग) पहुंचकर डीआरएम ने वहां पर सुरक्षा और संरक्षा सम्बन्धी की गई व्यवस्थाओं एवं गाड़ी संचालन सम्बन्धी कार्य प्रणाली का जायजा लिया तथा कर्मचारियों से वार्ता कर ट्रेन संचालन से जुड़े कार्यों की जानकारी ली।
डीआरएम ने 12 बंगला रनिंग रूम (12 Bungalow Running Room) का निरीक्षण के दौरान वहां की सफाई, चालक दलों के स्वास्थ्य के लिए खोले जिम, विश्राम स्थल, कर्मचारियों के खानपान के लिये की व्यवस्था को देखकर मण्डल रेल प्रबंधक नें प्रसन्नता व्यक्त की और नगद सामूहिक पुरस्कार की घोषणा की। इससे पूर्व डीआरएम नें हबीबगंज- इटारसी रेल खण्ड का विंडो (खिड़की) निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इस रेल खण्ड पर स्थित रेल पुलों, रेल पथ, ओएचई, संबद्ध उपकरण एवं सिग्नल प्रणाली का सघन निरीक्षण किया एवं कार्य क्षमता को परखा तथा आवश्यक सुधार के के सम्बंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। विंडो निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (मध्य) सुशील कुमार, एवं मंडल इंजीनियर (दक्षिण) वशीम मोहम्मद उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरओ) संजय तिवारी (Senior Divisional Electrical Engineer), वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रवींद्र शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (मुख्यालय) एमएल जैन, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूर संचार इंजीनियर (सिग्नल) यतीश सारस्वत, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त (रेल सुरक्षा बल) बी राम कृष्णा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजय कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व पर्यवेक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।