होशंगाबाद। भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नईदिल्ली द्वारा नशामुक्त भारत अभियान (Drug Free India Campaign) का शुभारंभ आज 15 अगस्त के पावन पर्व पर किया गया। कार्यक्रम 31 मार्च 2021 तक चलेगा। नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत कलेक्टर धनंजय सिंह (Collector Dhananjay Singh) ने बताया है कि नशामुक्त भारत अभियान में प्रदेश के 15 जिले शामिल किये गये हैं। जिसमें होशंगाबाद जिला भी चिन्हित किया है। उन्होंने बताया कि अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय समिति का गठन किया जा चुका है। नशामुक्त कार्यक्रम की सतत मॉनीटरिंग की जायेगी। नशा जागरूकता का कार्यक्रम शैक्षणिक संस्थानो, विश्वविद्यालयों, परिसरों और स्कूलों पर विशेष ध्यान दिया जाकर जागरूकता संबंधी प्रचार-प्रसार किया जायेगा, जिससे नशे से होने वाले दुष्परिणामों से युवाओं को अवगत कराया जायेगा।
उन्होंने बताया कि अभियान अंतर्गत जिले में खंड स्तर पर वालिटिंयरों को नियुक्त कर उन्हें प्रशिक्षित किया जायेगा। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग, न्यायिक विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा नशा मुक्ति के क्षेत्र में विभागीय मान्यता प्राप्त अशासकीय संस्थाओं के माध्यम से कला पथक दल के द्वारा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
नशा मुक्त भारत अभियान का हुआ शुभारंभ

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







