इटारसी । समीपस्थ ग्राम तीखड के पास आज शाम एक जीप और डंपर की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गए। हादसा शाम करीब 7 बजे का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इटारसी से धरमकुडी मार्ग पर ग्राम तीखड़ के पास महिन्द्रा थार जीप में बैतूल जिले के शाहपुर के पास स्थित ग्राम निशाना पाटई से कुछ लोग दुल्हन को लेने आए थे। कुछ दिन पूर्व ही गांव के नमन की शादी तीखड़ की विनीता से हुई थी। से सभी विनीता को लेने आए थे।
वापसी में तीखड के मोड़ पर वाहन की डंपर से आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में शिवदीन पिता देवीलाल 45 वर्ष की मौत हो गई। चार एक मनीष पाल श्याम सिंह, दीपू उइके को भी चोट आई है।










