---Advertisement---

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित कर शीघ्र पूर्ण करें

By
On:
Follow Us

– समीक्षा बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने दिये निर्देश

नर्मदापुरम। जिले में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। इन कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। बारिश के कारण खराब हुई सड़कों एवं क्षतिग्रस्त पुल पुलिया के रेस्टोरेशन का कार्य भी तेजी से किया जाए।

यह निर्देश कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh) सभी निर्माण विभागों के अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह (Collector Shri Singh) ने आज कलेक्टरेट कार्यालय (Collectorate office) में विभिन्न निर्माण विभाग अंतर्गत संचालित सड़क, ब्रिज एवं अन्य निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।

कलेक्टर श्री सिंह (Collector Shri Singh) ने मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (Madhya Pradesh Road Development Corporation) को पिपरिया के हाथवास एवं डोलरिया के हथेड नदी के पुल की मरम्मत शीघ्र करने के निर्देश दिए। संभागीय प्रबंधक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (Madhya Pradesh Road Development Corporation) ने बताया कि इन दोनों पुलों पर मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया है।

बैठक में कलेक्टर ने एनएच के अधिकारियों से सुखतवा पुल की प्रगति भी जानी। एनएच के अधिकारी श्री अभिषेक जैन  (NH Officer Mr. Abhishek Jain) ने बताया कि सुखतवा पुल पर अभी दो एक्सपेंशन ज्वाइंट का कार्य पूर्ण हो गया है, 2 का शेष है। मौके पर प्यूरिंग का कार्य चल रहा है। प्रयास यह है कि अक्टूबर माह से आवागमन शुरू किया जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि बैली ब्रिज पर से निर्धारित क्षमता से अधिक के वाहन ना निकले यह सुनिश्चित किया जाए।

यहां के अस्थाई मार्ग को पूरी तरह बंद करें। कलेक्टर श्री सिंह  (Collector Shri Singh) ने एनएच के अधिकारियों को इटारसी से नर्मदापुरम के बीच फोरलेन पर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से भी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इन विभागों की कि समीक्षा

कलेक्टर श्री सिंह (Collector Shri Singh) ने बैठक में लोक निर्माण विभाग, पीआईयू मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, ब्रिज कॉर्पोरेशन एवं एनएचअंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागों से भूमि अधिग्रहण के मुद्दों की भी जानकारी ली और शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.