शनिवार, जुलाई 6, 2024

LATEST NEWS

Train Info

शास्त्रीय संगीत से सजी शाम, स्वरमालिका म्यूजिक क्लासेस का संस्कृतिक कार्यक्रम

इटारसी। सारेगामा की स्वर लहरियों में लिपटी संगीत की धुनें जब बच्चों ने प्रस्तुत की तो यहां मौजूद लोगों ने उनका तालियों से अभिनंदन किया। ईश्वर रेस्टोरेंट में स्वरमालिका म्यूजिक क्लासेस (Swaramalika Music Classes) के तत्वावधान में संस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित बृजमोहन दीक्षित (Pandit Brijmohan Dixit) और पंडित रामकृष्णाचार्य (Pandit Ramakrishnacharya) एवं रेनबो स्कूल के संचालक नीलेश जैन (Nilesh Jain) मौजूद थे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि पं. ब्रजमोहन दीक्षित ने कहा स्वरमालिका म्यूजिक क्लासेस में बच्चों को अच्छा संगीत सीखने को मिल रहा है, सभी बच्चों को खूब मेहनत करना चाहिए क्योंकि संगीत पढ़ाई नहीं बल्कि तपस्या हैद्ध उन्होंने कहा कि संगीत ईश्वर को पाने का माध्यम है। पं. रामकृष्णाचार्य ने कहा कि संगीत के माध्यम से जीवन को अनुशासित किया जा सकता है। उन्होंने स्वरमालिका म्यूजिक क्लासेस की संचालिका दिव्याकांता राजपूत (Divyakanta Rajput) की प्रसंशा की। कार्यक्रम को नीलेश जैन ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में स्वरमालिका म्यूजिक क्लासेस की संचालक दिव्याकांता राजपूत के नेतृत्व में राशि खाड़े, तनिष्का शर्मा, अधिश्री सिंह, आरणा शर्मा, अथर्व यादव, समायरा चौरसिया, रुद्र तिवारी, गौरी मैना, आर्या डोंगरे, अनन्या साहू, आरोन जोसेफ, कृष्ण गुप्ता, अरिहंत जैन, देवांश जैन, अश्विका तृप्ति दुबे, हवन शर्मा, अग्रिमा राजपूत, अभय मालवी, पूजा राजपूत, लवण मालवीय, ऐश्वर्या मसीह, युवान लालवानी, विद्यानिधि मिश्रा, नैना गढ़े ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी।

Royal

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!