---Advertisement---

भारत-अमेरिका युद्धाभ्यास में देखा गया बेहतरीन समन्वय 

By
On:
Follow Us
बेहतरीन समन्वय देखा गया भारत-अमेरिका युद्धाभ्यास में

बीकानेर, 20 सितंबर (हि.स.)। भारत-अमेरिका संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास युद्धाभ्यास अब अपने अंतिम चरण में है। राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय और अमेरिकी सैनिकाें ने जटिल सामरिक युद्धाभ्यास, लाइव-फायर ड्रिल्स और संयुक्त वायु अभियानाें का प्रदर्शन किया जिसमें बेहतरीन समन्वय देखा गया। अभ्यास के दाैरान पैदल सेना, ताेपखाना और वायु अभियानाें का एकीकृत संचालन, आईईडी विराेधी तकनीकें, सामरिक अवराेधन, सटीक निशानेबाजी प्रमुख था।

डिफेंस के पीआरओ अमिताभ शर्मा के अनुसार दोनों देशों की सैन्य तैयारियों और संयुक्त परिचालन क्षमताओं की परीक्षा ली जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि दोनों राष्ट्र बदलती सुरक्षा चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकते हैं। वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने प्रदर्शित व्यावसायिकता और सहयोग की प्रशंसा की और अभ्यास को भविष्य के अभियानों के लिए संयुक्त तत्परता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण बताया।

—————

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.