सोहागपुर/ राजेश शुक्ला। प्राकृतिक पर्यटन केंद्र मढ़ई (Madhai) में महिला गाइड तैयार करने का प्रयोग सफल रहा है। इस समय टेकापार पंचायत की सरपंच रेवती धुर्वे भी महिला गाइड के दल में शामिल हैं। सरपंच रेवती धुर्वे के रूप में आत्मनिर्भर भारत की नई तस्वीर उभर कर आई है। रेवती धुर्वे ने मीडिया से चर्चा में कहा सरपंच तो अभी हैं, वो स्थायी पद नहीं है।
हमें और स्ट्रांग बनना है, अपने पैरों पर खड़ा होना है। इसलिए हमने सरपंच होने के बावजूद गाइड बनने का फैसला किया। हमें गाइड की ड्रेस पहनकर बहुत अच्छा लग रहा है। उधर मढ़ई एसडीओ एवं सहायक संचालक संदेश माहेश्वरी, रेंजर बफर जीएस निगवाल एवं रेंजर एसएस कलवेलिया ने बताया स्थानीय महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए महिला गाइड तैयार करने का विचार आया था जिसके बाद 20 महिला गाइड को प्रशिक्षित किया है। शुक्रवार को मढ़ई टूरिज्म की ओपनिंग पर पहली बार महिला गाइड को पर्यटको के साथ भेजा है।
आत्मनिर्भर भारत की नई तस्वीर: महिला सरपंच बनी मढ़ई में टूरिस्ट गाइड

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








