इटारसी। मांझी मछुआ समाज (Manjhi Fishermen Society) ने आज हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya) पर पंरपरा अनुसार लोगों को जाल ओढ़ाकर अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
मांझी मछुआ कल्याण समिति इटारसी (Manjhi Fishermen Welfare Committee Itarsi) के अध्यक्ष मोहन रायकवार ने बताया कि यह हिन्दू संस्कृति (Hindu Culture) का त्यौहार है। हमारी सनातन संस्कृति में हर पर्व बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाये जाते हैं। ऐसा ही त्यौहार हरियाली अमावस्या का भी है। जिसे हम ‘हरि जिरोती’ भी कहते हैं। इस दिन हमारे मछुआरा समाज के सदस्य घर के दरवाजे एवं उस घर के सदस्यों के ऊपर जाल रखता है। यह शुभ दस्तूर परिवार के स्वास्थ्य और मंगल कामना के लिए किये जाता है। इस उपलक्ष्य में सभी अपने सामथ्र्य के अनुसार उन्हें बड़े प्रेम से अन्न या रुपए पैसे भेंट में देते हैं।
मछुआरा समाज ने सिर पर जाल रखकर अच्छे स्वास्थ्य की कामना की


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






