---Advertisement---
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

बेहतर मनोरंजन के लिए अपनाएं ये टिप्‍स

By
On:
Follow Us

मनोरंजन हमारे जीवन में क्यों जरूरी हैं और मनोरंजन करने से क्या-क्या फायदे होते हैं जाने

मनोरंजन क्या हैं (What Are Entertainments)

मनोरंजन ऐसा साधन होता हैं जिससे कोई भी व्यक्ति अपने आप को खुश रख कर खुद को गलत भावनाओं से दूर रख सकता हैं और सही दिशा की ओर आगे बढ सकता हैं। मनोरंजन से शारीरिक और मानसिक तनाव को कम किया जा सकता हैं मनोरंजन को इंग्लिश में एंटरटेनमेंट कहा जाता हैं।

इंटरटेनमेंट केवल टेलीविजन पर आने वाले चीजों को देखकर ही नहीं किया जाता बल्कि जब भी आप कोई काम को करते हैं और उस कार्य को करने में यदि आपको अच्छा लगता हैं तो आप उसे भी मनोरंजन कह सकते हैं।

मनोरंजन का महत्व (Importance of Entertainment)

मनोरंजन का महत्व इसलिए खास हैं क्योंकि वर्तमान में भागदौड़ जिंदगी के वजह से हमारे मस्तिष्क में कई सारे नकारात्मक विचार आते हैं। जिसे नियंत्रित करना हमारे बस की बात नहीं हैं। मनोरंजन ही ऐसा साधन होता हैं जो मस्तिष्क में आने वाले नकारात्मक भावनाओं को दूर कर देता हैं और सकारात्मक को अपना लेता हैं।

मनोरंजन हमारे शारीरिक गतिविधियों के लिए बहुत ही लाभकारी हैं क्योंकि मनोरंजन से कई सारे छोटी-मोटी आंतरिक बीमारी ऐसे ही खत्म हो जाती हैं। हमे तनाव मुक्त होने के लिए मनोरंजन के अच्छे साधन जरूर अपनाने चाहिए, न कि गलत साधन को। मनोरंजन शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाने में सहायक प्रदान भी करता हैं।

क्‍यो हैं मनोरंजन हमारे लिए जरूरी  (Why Is Entertainment Important To Us)

खुश रहने के लिए मनोरंजन (Entertainment To Be Happy)

जब भी कोई मनोरंजन मन लगाकर किया जाता हैं तो हमें एक अलग ही खुशी महसूस होती हैं। खुश रहने के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन मौजूद हैं। मनोरंजन के साधन वही चुने जो आपके जीवन को प्रगतिशील बनाने में सहायक होते हैं क्योंकि गलत मनोरंजन के साधन चुनने से आपको हानि हो सकता हैं।

हमें यह ध्यान देना चाहिए कि एक दिन में मनोरंजन के लिए समय निर्धारित जरूर करना चाहिए ताकि आप मनोरंजन के साथ-साथ अपने कार्य भी समय से कर सकें।

मानसिक रूप से स्‍वस्‍थ रहने के लिए मनोरंजन (Entertainment To Stay Mentally Healthy)

मनोरंजन के साधन को उचित तरीके से इस्तेमाल करते हुए आप अपने मानसिक क्षमता सामान्‍य रख सकते हैं। मानसिक रूप से मजबूत होने के लिए मनोरंजन का होना बहुत ही जरूरी हैं। इसलिए स्कूल में बच्चों को खेल खिलाया जाता हैं ताकि मानसिक रूप से मजबूत बन सके। मानव जीवन में कई प्रकार के टेंशन को मनोरंजन की सहायता से कम किया जा सकता हैं।

किसी काम को करते समय मनोरंजन (Entertainment While Doing Something)

यदि आप कोई काम करते करते मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस करने लगते हैं। क्योंकि मानव शरीर कंप्यूटर की तरह लगातार कार्य नहीं कर सकता हैं। यदि आप किसी काम को मनोरंजन के साथ करगें तो आपकी शारीरिक और मानसिक एनर्जी बरकरार रहती हैं और आप उस कार्य को उचित समय पर पूरा कर सकते हैं।

यह भी पढें : कैसे घर बैठे महिलायें कर सकती हैं अचार बनाने का व्‍यापार शुरू जाने सम्‍पूर्ण जानकारी…

शारीरिक स्वास्थ्य के लिए मनोरंजन (Entertainment for physical Health)

मनोरंजन के अच्छे साधन को अपनाकर आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रख सकते हैं। और शरीर को भी मजबूत करने का कार्य कर सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य को सही रखने के लिए आप पारंपरिक खेल को भी अपना सकते हैं। हम जब कोई भी खेल खेलते हैं। तो पसीना जरूर आना चाहिए

इससे हमारे शरीर को लाभ होता हैं हमें ज्‍यादा स्मार्टफोन या टेलीविजन की जगह कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल,अन्य खेल इत्यादि जैसे खेल खेल कर मनोरंजन करना चाहिए।

मनोरंजन के लाभ (Benefits of Entertainment)

  • मनोरंजन हमारे जीवन में खुशी मिलती हैं।
  • मनोरंजन करने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा ठीक रहता हैं।
  • मनोरंजन करने से कई सारे परेशानियों से चिंता से आराम मिलता हैं।

मनोरंजन के नुकसान (Disadvantages of Entertainment)

  • अत्यधिक मनोरंजन करने से हमारे जीवन में कुछ ऐसे परिस्थितियां उत्पन्न कर देता हैं जो हमारे जीवन की प्रगति को रोकने का कार्य करता हैं।
  • अत्यधिक टेलीविजन देखने से हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता हैं।
  • अत्यधिक मल्टीमीडिया साधन पर गेमिंग खेलने से भी स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता हैं।

मनोरंजन करने के साधन कौन-कौन से हैं (What Are The Means of Mntertainment)

मनोरंजन

मल्टीमीडिया (Multimedia)

मल्टीमीडिया के माध्यम से मनोरंजन को बढ़ाने में एक प्रकार का महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। जैसे कि कोई मल्टीमीडिया टेलीविजन के द्वारा गेमिंग खेलना पसंद करता हैं तो कोई टेलीविजन के द्वारा कई प्रकार के मनोरंजन करने वाला फिल्म देखना पसंद करता हैं जो मल्टीमीडिया के माध्यम से एक बेहतर मनोरंजन किया जा सकता हैं।

इंटरनेट (Internet)

शुरुआती समय में इंटरनेट का इस्तेमाल डाटा को शेयर करने के लिए किया जाता था। लेकिन वर्तमान में इंटरनेट का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए भी किया जाता हैं। इंटरनेट पर कई सारे मोबाइल एप्लीकेशन हैं जो लोगों को मनोरंजन कराने में अच्छी तरह से भूमिका निभाते हैं।

इंडोर गेम्स (Indoor Games)

इंडोर गेम जैसे कि कैरम बोर्ड, लूडो, चेस, साँप-सीढ़ी और अन्य गेम। घर के अंदर खेले जाने वाले गेम से भी मनोरंजन किया जाता हैं क्योंकि इंडोर गेम परिवार के सदस्यों के साथ ही खेला जा सकता हैं। इंडोर गेम के माध्यम से अच्‍छा मनोरंजन किया जा सकता हैं।

आउटडोर गेम्स (Outdoor Games)

आउटडोर गेम्स आपने कई बार दैनिक जीवन में खेलते ही हैं। जैसे कि क्रिकेट मैच,फुटबॉल बास्केटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल इत्यादि। आउटडोर गेम्स हमारे शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त और ताजगी बनाए रखने में बहुत ही सहायक होता हैं और आउटडोर गेम मनोरंजन करने का सबसे बेहतर माध्यम हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.