इटारसी। रेलवे मैदान (Railway Ground) पर आज सुपर सॉकर (Super Soccer) मुकाबला होगा, जिसमें नर्मदापुरम संभाग (Narmadapuram Division) की टीमें अपने पैरों के हुनर से फुटबाल की बादशाहत स्थापित करेंगी।
रेलवे बॉयस फुटबाल क्लब (Railway Boys Football Club) के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने बताया कि आज 16 सितंबर, शुक्रवार को रेलवे मैदान न्यूयार्ड (Railway Ground Newyard) में अंडर-21 फुटबॉल प्रतियोगिता नर्मदापुरम संभाग के पचमढ़ी (Pachmarhi), इटारसी (Itarsi), सोहागपुर (Sohagpur), नर्मदापुरम (Narmadapuram) और बैतूल (Betul) की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता आज दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर शाम को 5 बजे तक चलेगी। समापन शाम 6 बजे होगा। श्री तिवारी ने फुटबाल प्रेमियों से इस महामुकाबले के साक्षी बनने का अनुरोध किया है।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे एवं सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष जितेंद्र ओझा, वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष टीके गौतम, सचिव, फिलिप ओमन, कार्यकारी अध्यक्ष आरके यादव, भूमेश माथुर, जावेद खान, मनोज रैकवार, वार्ड 25 के पार्षद शुभम गौर, भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर मनीष कुमार, जनपद सदस्य शिरीन आठनेरे, विधायक प्रतिनिधि अशोक साकल्ले एवं सरपंच जितेंद्र पटेल उपस्थित होंगे।
फुटबाल का महासंग्राम आज, नर्मदापुरम की टीमें दिखाएंगी पैरों का हुनर


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






