इटारसी। संतोष ट्रॉफी के ट्रायल में रेलवे बॉयस फुटबॉल क्लब न्यूयार्ड (Railway Boys Football Club Newyard) के गोलकीपर प्रतीक मल्लारे के चयन पर न्यूयार्ड के रेलवे कर्मचारियों व इटारसी के समस्त खेल प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है।
उल्लेखनीय है कि सिंगरौली में आयोजित संतोष ट्रॉफी फुटबॉल कैंप में इटारसी के प्रतीक मल्हारे एवं अनुराग बेरा कृतिक का चयन हुआ है। उनके चयन पर रेलवे क्लब के सभी सदस्यों ने फूल माला से प्रतीक मल्हारे का स्वागत किया एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रेलवे बॉयज क्लब के समस्त खिलाडिय़ों ने पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से प्रतीक मल्लारे का स्वागत किया। मुख्य रूप से क्लब के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी, कप्तान फेजू, अमन दास एवं बड़ी संख्या में जूनियर खिलाड़ी ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।







