इटारसी। अधिवक्ता परिषद नर्मदापुरम (Advocates Council Narmadapuram) जिला इकाई की बैठक में संगठन की नयी कार्यकारिणी की घोषणा प्रांत मंत्री अजय प्रकाश श्रीवास्तव की अनुशंसा पर प्रांतीय संगठन महामंत्री मुकुंद अग्रवाल एवं प्रांत उपाध्यक्ष प्रशांत हर्णे ने की।
जिला इकाई में अधिवक्ता अखिलेश मिश्रा को जिलाध्यक्ष एवं एसआर सोनी जिला महामंत्री बनाया गया है। कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजी सिंह राजपूत सिवनी मालवा (Seoni Malwa), केशवसिंह चौहान नर्मदापुरम, भूपेश साहू इटारसी (Itarsi), राजेश रजक पिपरिया (Pipariya) शिव कुमार पटेल सोहागपुर (Sohagpur), हेमेन्द्र सिंह, माधव हर्णे नर्मदापुरम और जिला महिला प्रमुख पद पर श्रीमती क्षमा चौहान को मनोनीत किया है।
कोषाध्यक्ष अभिषेक नारायण तिवारी, जिला मंत्री नितिन नेमा पिपरिया, कल्पेश दुबे नर्मदापुरम, सत्यनारायण चौधरी इटारसी, शैलेन्द्र गौर डोलरिया, राकेश बाथरे नर्मदापुरम, न्याय केन्द्र प्रभारी मनोज कुमार जराठे, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक चंदन साहा, न्याय प्रवाह पत्रिका प्रभारी एसएन बम्नाथ, कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र छीपा पिपरिया, आशुतोष दुबे, हेमंत रसाल, नीरज पटेल, सोनू इवने, सोनक वैष्णव, हर्ष राय एवं मनोज यादव मनोनीत किये हैं।
तहसील अध्यक्ष भी घोषित
इस दौरान विभिन्न तहसीलों के लिए अध्यक्ष भी घोषित किये गये हैं। नर्मदापुरम से मनोज कुमार चौरे, माखननगर (Makhannagar) से शैलेश दुबे, डोलरिया (Dolaria) से हाकम सिंह राजपूत, सिवनी मालवा से पुष्पेन्द्र बुंदेला एवं इटारसी से राकेश मालवीय नियुक्त किये गये। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने संबोधित करते हुए संगठन के विषय में जानकारी दी।








