अपने जन्मदिन को लेकर पूर्व मंत्री ने शुभचिंतकों से ये कहा

Poonam Soni

इटारसी। पूर्व गृह उपमंत्री विजय दुबे काकूभाई (Former Home Deputy Minister Vijay Dubey Kakubhaii) का जन्मदिन दशहरे के दिन मनाया जाता है। अपने जन्मदिन को लेकर काकूभाई ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अपने शुभचिंतकों को आज एक संदेश दिया है और उस पर अमल करने का निवेदन किया है।
पूर्व मंत्री ने कहाकि कोरोना की दूसरी लहर में मैंने बहुत से अपनों को खो दिया और शहर में मेरे कई साथियों और उनके परिवारजनों को खो दिया है। उन सभी लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि देने के रूप में मैं अपना जन्मदिन ( विजय दशमी ) पारिवारिक सदस्यों, मित्रों, शुभचिंतकों के साथ सादगी से मेरे निवास कावेरी स्टेट पर मनाऊंगा। उन्होंने अपने शुभचिंतकों से कहा कि उनके जन्मदिन पर किसी भी प्रकार का फ्लेक्स पोस्टर आदि ना लगायें।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!