सोहागपुर/राजेश शुक्ला। विस्थापित आदिवासी (Displaced Tribal) पिछले कई दिनों से निभौंरा (Nibhaura) के नजदीक जंगल में प्रदर्शन कर रहे हैं। आदिवासियों की मांग है कि विस्थापन के बदले उन्हें मुआवजे के रूप में भूमि दी जावे। गौरतलब है कि शासन और वन विभाग (Forest Department) ने विस्थापित करते हुए करते समय प्रत्येक यूनिट के लिए 10 लाख रुपये की राशि विकल्प के अनुसार दी थी। अब आदिवासी राशि लेने के बाद भूमि देने की मांग कर रहे हैं।
गुरुवार को कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आदिवासियों के बीच पहुंची और उनकी समस्या जानी। इस दौरान कांग्रेस नेत्री के साथ ब्लॉक कांग्रेस (Block Congress) अध्यक्ष आलोक जायसवाल, सुधीर सिंह ठाकुर सचिव प्रदेश कांग्रेस, मनीष जैन, राजा भैया पटेल, जेपी पटेल आदि थे।
आंदोलनरत आदिवासियों के बीच पहुंची पूर्व विधायिका सविता दीवान


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






