रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का आंखमऊ में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

नर्मदापुरम। वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय शरद यादव का उनके पैतृक ग्राम नर्मदापुरम जिले की तहसील माखननगर के ग्राम आंखमऊ में शनिवार को पूर्ण राजकीय सम्मान में साथ अंतिम संस्कार किया गया। स्व श्री यादव के पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज से लपेटा गया तथा सशस्त्र जवानों ने उन्हें सलामी दी।

भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सांसद नर्मदापुरम राव उदय प्रताप सिंह, विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों तथा कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरण सिंह ने ग्राम आंखमऊ में स्व श्री यादव के पार्थिव शरीर के दर्शन कर पुष्प-चक्र अर्पित किया और श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से स्वर्गीय श्री यादव को अंतिम विदाई दी। अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे। स्व श्री यादव का 75 वर्ष की उम्र में 12 जनवरी की रात दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उल्लेखनीय है कि श्री यादव का जन्म मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले की तहसील माखननगर के ग्राम आंखमऊ में 1 जुलाई 1947 को हुआ था।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News