भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्यता दिलायी

Post by: Rohit Nage

Gave active membership to senior BJP workers

इटारसी। आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल पुरानी इटारसी के सदस्यता अभियान के प्रभारी पीयूष शर्मा के नेतृत्व में वर्षों से पार्टी का बिना किसी स्वार्थ के पार्टी का काम करते आ रहे वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्यता दिलायी।

इस दौरान शिवनारायण चौधरी, फूलचंद्र यादव, धन्नालाल मालवीय, लीलाधर नामदेव, सुभाष मालवीय, रामजीवन वर्मा, जयकिशोर चौधरी, हर्षवर्धन दत्ता, महेश भाटिया, जितेंद्र मालवीय, बविता चौहान, विनोद लोंगरे एवं अधिक संख्या में वरिष्ठ भाजपा नेता मार्गदर्शक कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल महामंत्री गोविंद मेहतो, भाजपा नेता अवध नारायण पांडेय, अशोक मालवीय, हेमंतपुरी गोस्वामी, मुन्ना लाल मेहतो एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!