---Advertisement---

चाणक्य चौक नाम का प्रस्ताव पारित होने पर विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष का आभार

By
On:
Follow Us

इटारसी। नगर पालिका परिषद बैठक में शहर के आरएमएस चौराहे का नाम आचार्य चाणक्य के नाम पर रखे जाने के प्रस्ताव के पारित हो जाने पर सनाढय ब्राह्मण सभा एवं शहर के सकल ब्राह्मण समाज में हर्ष की लहर व्याप्त है। सभा के अध्यक्ष राजकुमार दुबे ने बताया कि सभा ने शहर के आरएमएस चौक का नाम आचार्य चाणक्य के नाम पर रखे जाने का ज्ञापन विधायक डॉ सीतासरन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे को दिया था। मांग पूरी हो जाने पर विधायक डॉ सीता सरन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे व नगर पालिका के समस्त सभापति, पार्षदों के प्रति आभार व्यक्त करती है।

सभा के दिनेश थापक, राजकुमार दुबे, जयंत शर्मा, घनश्याम शर्मा, मुकेश पाराशर, शिव नारायण बुधौलिया, जुगल किशोर शर्मा, अशोक ढिमोले, अनुरुद्ध चंसौरिया, ब्रजकिशोर शर्मा, महेंद्र पचौरी, पवन दुबे, महादेव प्रसाद शर्मा, संतोष शर्मा, गोविंद प्रसाद दीक्षित, जगदीश प्रसाद शर्मा, ललित तिवारी, ब्रज किशोर शर्मा, डॉक्टर सुभाष दुबे, सुनील मिश्रा, विनय मिश्रा, कृष्ण कुमार शर्मा, हरिशंकर तिवारी, दिनेश उपाध्याय, विनोद शर्मा, रामगोपाल शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, राजेश तिवारी, विकास शर्मा, अरुण शर्मा, महेश स्थापक, आशुतोष दुबे, कमलेश शर्मा, रविंद्र शर्मा, सुनील उपाध्याय, प्रशांत चौबे, अशोक नगाईच, विमल लवानिया, नीलेश पाराशर, मुकेश मिश्रा, संगीता शर्मा, नेहा बुधोलिया, कल्पना पाराशर, शशि थापक आदि ने आभार व्यक्त किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Noble Computer Services, Computer Courses
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!