इटारसी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन इंडियन यूथ कांग्रेस ने 28 जनवरी की देर रात्रि देशभर में कांग्रेस की आवाज को अलग-अलग प्लेटफार्म पर एवं टीवी डिबेट में निरंतर उठाने वाले भारतीय युवा कांग्रेस के प्रवक्ताओं की सूची जारी की।
केंद्रीय नेतृत्व की सूची में मध्य प्रदेश से युवा कांग्रेस के नेता गुफरान अंसारी को लगातार दूसरी बार संगठन के प्रति उनके समर्पण 400 से ज्यादा टीवी डिबेट्स में भागीदारी सोशल मीडिया एवं पार्टी कार्यक्रमों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाकर हर फोरम पर मजबूती से पार्टी का पक्ष रखने में सक्षम उनकी योग्यता को भारतीय युवा कांग्रेस ने अपने नेता राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप, भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी मनीष शर्मा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानू चिब एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव निगम भंडारी ने भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। उनकी इस नियुक्ति से जिला कांग्रेस नर्मदापुरम, नगर कांग्रेस एवं देश भर के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं मित्रों ने उन्हें बधाई संदेश प्रेषित किए।









