इटारसी। आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी (BJP Nagar Mandal Itarsi) का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग वृंदावन गार्डन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों का पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
पार्टी के इटारसी नगर मंडल अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह (Municipal Board President Joginder Singh) ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (BJP state president Vishnu Dutt Sharma) एवं जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल (District President Madhav Das Aggarwal) के निर्देश अनुसार विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा के (MLA Dr. Sita Sharan Sharma) मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। प्रथम दिवस में 5 विषयों में, द्वितीय दिवस में 5 विषय सत्र पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में भारत विचार परिवार, भाजपा का इतिहास और विकास, प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां, भाजपा एवं हमारा दायित्व, आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर सभी कार्यकर्ताओं को उद्बोधन दिया एवं संगठन की रीति नीति बताई गई। आभार नगर महामंत्री राहुल चौरे ने व्यक्त किया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में मिला मार्गदर्शन

For Feedback - info[@]narmadanchal.com