रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

UPDATE : मप्र में भारी वर्षा का दौर, कई गलियों और घरों में घुसा पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी

इटारसी। गर्मी के मौसम में जिस बारिश का इंतजार लोगों को बड़ी बेसब्री से था, वही बारिश अब कई लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गयी है। कई सडक़ों, गलियों और घरों में बारिश का पानी भर गया है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। कुछ जगह पुल पर पानी होने से गांवों का इटारसी शहर (Itarsi city) से संपर्क टूट गया है।

नयायार्ड (Newyard) जाने वाले पुल पर ग्वालबाबा मंदिर (Gwalbaba Temple) के पीछे पानी भरने से मार्ग बंद हो गया है। न्यास कालोनी बायपास (Nyas Colony Bypass) के ऊपर से पानी बहकर जा रहा था। जीनियस प्लानेट स्कूल (Genius Planet School) के नये पुल पर भी पानी पहुंच गया।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मॉनसून की बारिश ने शनिवार शाम से ही अपनी जोरदार आमद दे दी थी। शनिवार और रविवार की रात बारिश की निरंतरता से कई हिस्सों में पानी घुस गया, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

अवामनगर, नई गरीबी लाइन, लाइन क्षेत्र, ओवरब्रिज के अलावा नई गरीबी लाइन का अंडरब्रिज, पुरानी इटारसी की निचली बस्तियों, नरेन्द्र नगर बारह बंगला में पानी भर गया। आलम यह है कि कई जगहों पर घरों में भी पानी भर गया है।

नर्मदापुरम जिले की सभी तहसीलों में जोरदार वर्षा हुई है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार पिपरिया (Pipariya) में भारी वर्षा का दौर चला और यहां 240 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इटारसी ( Itarsi) में पिछले चौबीस घंटे में 168.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। सोहागपुर (Sohagpur) में 164 मिमी, बनखेड़ी (Bankhedi) में 127.8 मिमी, डोलरिया (Dolariya) में 141.2 मिमी, सिवनी मालवा (Seoni Malwa) में 76 मिमी, माखननगर (Makhannagar) में 137 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

निरंतर अपडेट….

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News