---Advertisement---

अगर आपकी उम्र हो रही है 18 साल, तो मतदाता सूची में जुड़वा लें अपना नाम हर हाल

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तथा कलेक्टर के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम
  • अब साल भर का नहीं इंतजार, युवाओं को दिये जा रहे हैं अवसर चार

इटारसी। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिये, युवाओं की भागीदारी का अवसर लेकर अप्रैल माह आया है। 1 अप्रैल को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुये निर्वाचन आयोग की स्वीप आईकॉन सारिका घारू ने बताया कि 1शह्लद्गह्म्श्चशह्म्ह्लड्डद्य.द्गष्द्ब.द्दश1.द्बठ्ठ पर ऑनलाईन आवेदन कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं, साथ ही जो मतदाता पहले से वोटर हैं और उन्हें वोटर आईडी में कोई संशोधन करवाना है तो वो भी इस पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

सारिका ने बताया कि वे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन तथा कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जागरूकता गतिविधियां कर रही हैं। इसमें बताया गया कि आफलाईन आवेदन के लिये फार्म -6 भरकर अपने मतदान केंद्र के बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। सारिका ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जनवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर की एक तारीख को 18 साल की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती के लिये मतदाता सूची में नाम जुड़वाने चार अवसर दिये जा रहे हैं। इसलिये अब साल भर का नहीं इंतजार, युवाओं को दिये जा रहे हैं अवसर चार। मध्यप्रदेश में इसी साल होने वाले चुनावों के पहले मतदान का अधिकार पाने यह महत्वपूर्ण अवसर है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.