इटारसी। शराब के अवैध Illegal liquor कारोबार के खिलाफ कार्रवाई action करते हुए आबकारी विभाग Excise Department की टीम ने रानीपुर तवानगर Ranipur Tawanagar से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में सघन गश्त एवं तलाशी अभियान Search operation के दौरान ग्राम पिपरियाकलॉ से 37 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं रानीपुर तवानगर के दो स्थानों से क्रमश: 12 लीटर और 7 लीटर शराब जब्त की।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के आदेश से जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में विभागीय टीम अवैध शराब विक्रय, निर्माण एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी श्रंखला के अंतर्गत यह कार्रवाई करके करीब 5600 के माल की जब्ती की। इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक सुयश फौजदार, आरक्षक मनोज रघुवंशी एवं राजेश गौर का योगदान रहा है।
स्टेडियम stadiumके पास से शराब liquorजब्त
कोतवाली पुलिस Kotwali police ने एसएनजी ग्राउंड SNG Ground के मंच के पास से अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अकबरी मस्जिद के पास रहने वाले जुबेर पिता ईशाक खान 24 वर्ष से 35 क्वार्टर देसी शराब प्लेन जब्त की है। जब्त शराब की कीमत 1750 रुपए बतायी जा रही है। इसी तरह से इसी मैदान के शौचालय के बाजू से विकास पिता गणेश कहार 21 वर्ष के कब्जे से 30 पाव देसी शराब जब्त की है। इस शराब की कीमत 1500 रुपए बतायी जा रही है।








