---Advertisement---

अवैध कच्ची शराब और महुआ लाहन जब्त

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। जिले मैं अवैध शराब के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में 30 जुलाई को पिपरिया के कुचबंदिया मोहल्ला, अंबेडकर वार्ड में जिला आबकारी के संयुक्त दल द्वारा अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, संग्रहण व परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की गई। लगभग 03 घंटे चली कार्रवाई में 16 प्रकरण आबकारी एक्ट के तहत कायम किए गए।

कार्यवाही में कुल 4575 किलोग्राम महुआ लाहन और 285 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त की गई। यह सामग्री 118 प्लास्टिक के कुप्पो, 35 मटको और 12 ड्रमों और प्लास्टिक की बोरियों में रखी गई थी। 07 शराब की चलती भट्टियां मौके पर नष्ट की गई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 4,30,000 रुपए है।09 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया और 07 प्रकरणों में विवेचना प्रारम्भ की गई।

कार्यवाही में आबकारी वृत्त प्रभारी उप निरीक्षक नीलेश पवार, वासुदेव त्रिपाठी, राजेश साहू, सुयश फौजदार, हेमंत चौकसे, उपनिरीक्षक गण, मुख्य आरक्षक के के चौरे, नर्मदा प्रसाद मेहरा, रघुवीर प्रसाद निबोदा, मदन रघुवंशी, कैलाश अखंडे, विकास लोखंडे, सुंदर सिंह आबकारी मुख्य आरक्षक, सैनिक संतोष ठाकुर, परमेश्वर पटेल, मलखान सिंह, भगवंत सिंह राजपूत, मोहन यादव, महेश प्रसाद, दिनेश गिरी उपस्थित थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.